लोकसभा उपचुनावः आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, रामपुर से लड़ेंगे घनश्याम लोधी, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

Facebook
X
WhatsApp

देश के कई राज्यों में विधानसभा व लोकसभा का उपचुनाव होने वाला है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है. जबकि आजमगढ़ लोकसभा से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उम्मीदवार बनाया है. वहीं त्रिपुरा के टाउन बोरदोवली विधानसभा सीट से प्रो. डॉ. मणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल, जुबराजनगर से मालिना देबनाथ को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है. वहीं आंध्र प्रदेश के आत्मकूर विधानसभा सीट से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव, दिल्ली के राजिन्दर नगर से राजेश भाटिया, झारखंड के मंदर विधानसभा सीट से गंगोत्री कुजुर को प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से उपचुनाव के सुशील आनंद को उम्मीदवार बनाया है. सुशील आनंद बामसेफ के संस्थाप सदस्यों में रहे बलिहारी बाबू के बेटे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से 2019 में सांसद चुने गए थे. इसके बाद साल 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीत लिया. इसके बाद अखिलेश ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. इसके चलते आजमगढ़ लोकसभा की सीट खाली हो गई है।
ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि ‘जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए.कमल के बटन दबईह भैया अपने आजमगढ़ के लिए.’ इसके अलावा पोस्टर पर निरहुआ के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम ओगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की फोटो भी लगी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें