पुलिस की हिरासत में मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी, आरोपी का विवादों से रहा है गहरा नाता

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के फौरन बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में पुलिस मास्टर माइंड जफर हयात की तलाश कर रही थी। इसके के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस ने शनिवार दोपहर को मुख्स आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बता दें किहयात जफर हाशमी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है और वह पहले भी कई बार लोगों को उकसा कर उपद्रव करवा चुका है। वह सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी काफी सक्रिय रहा था।
पुलिस अफसरों का कहना है कि इसके पीछे कहीं न कहीं कई और लोग भी शामिल हैं, जो भीड़ जुटाने से लेकर बवाल कराने में शामिल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। खुफिया भी अपने स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के कई अन्य विंग ने भी गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी है।
भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। इस बीच अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से खदेड़ा। जोहर फैंस एसोसिएशन और अन्य मुस्लिम तंजीमों ने पहले ही शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी। इसी बीच यह विवाद सामने आया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें