बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

बलिया: ग्राम चांदपुर नईबस्ती में ग्राम कोलकला के संदीप उर्फ मिट्ठू पाण्डेय, ग्राम चांदपुर नईबस्ती के अनरुद्ध सिंह तथा ग्राम सिंगही के पवन कुंवर व संजीत कुंवर द्वारा ग्राम चित्तबिसांव खुर्द के राकेश सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिये थे। जिसे गम्भीर अवस्था में उसके पिता रमाकान्त सिंह द्वारा जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया था दुर्भाग्य से अस्पताल पहुंचने पर घायल राकेश सिंह की मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा श्री रमाकान्त सिंह पुत्र स्व0 रामजतन सिंह ग्राम चित्तबिसाँव खुर्द थाना सहतवार द्वारा थाना सहतवार में मु0अ0सं0 165/22 धारा 302/504/34 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय द्वारा उक्त घटना को चैलेन्ज के रुप में लेते हुए अतिशीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित करते हुए श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय के पर्यर्वेक्षण में तीन टीमों का गठन किया गया। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक सहतवार द्वारा गठित टीमों के साथ 24 घण्टे के अन्दर घटना कारित करने वाले नामजद चारों अभियुक्तों को दिनांक 03.04.22 को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया जा रहा है। 24 घण्टे के अन्दर चारों अभियुक्तों की गिरप्तारी की क्षेत्रीय जनता द्वारा सराहना की गयी तथा मृतक के परिजनों द्वारा बलिया पुलिस के कार्यों के प्रति संतोष प्रकट किया गया।

WhatsApp Image 2022 06 04 at 2.28.50 PM 1 WhatsApp Image 2022 06 04 at 2.28.50 PM WhatsApp Image 2022 06 04 at 2.28.51 PM 1
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 165/2022 अन्तर्गत धारा 302/504/34 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. संदीप कुमार पाण्डेय उर्फ मिठ्ठू पाण्डेय पुत्र वृजमोहन पाण्डेय ग्राम कोलकला थाना सहतवार जनपद बलिया
2. अनरूद्ध सिंह पुत्र स्व0 त्रिभुवन सिंह ग्राम चाँदपुर नई बस्ती थाना सहतवार जनपद बलिया
3. पवन कुँवर पुत्र बैजनाथ कुँवर ग्राम सिंगही थाना सहतवार जनपद बलिया
4. संजीत कुँवर उर्फ मुन्नू पुत्र दयानन्द कुँवर ग्राम सिंगही थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-
1. प्र0नि0 सहतवार वीरेन्द्र कुमार मिश्र
2. व0उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिह थाना सहतवार बलिया
3.का0 अरुण पाण्डेय थाना सहतवार बलिया
4. का0 राजकुमार थाना सहतवार बलिया
5. का0 मनोज कुमार थाना सहतवार बलिया
6.का0 ऋषीदेव थाना सहतवार बलिया
7. का0 संदीप कुमार थाना सहतवार बलिया
8. का0 लालजी थाना सहतवार बलिया
9. का0 मुकेश यादव थाना सहतवार बलिया

इंडिया24×7लाइव टीवी
रिपोर्ट- भीमबली सिंह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें