पन्ना. उत्तराखंड में हुए बस हादसे से पूरे मध्यप्रदेश में मातम छा गया है, खाई में गिरी बस में शामिल सभी यात्री पन्ना जिले के 4 अलग-अलग गांवों में निवास करते थे, उत्तराखंड खाई से करीब 26 शवों को बाहर निकाल लिया है, जिन्हें विमान के माध्यम से खजुराहो लाया जाएगा, वहां तैनात टीम द्वारा शवों को 4 गावों में पहुंचाया जाएगा। अगर सभी शव समय पर पहुंच गए तो अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा।
आपको बतादें कि पन्ना जिले के अलग-अलग गांवों के करीब 28 श्रद्धालु चारधाम की यात्रा पर निकले थे, उनकी बस रविवार को उत्तराखंड में एक 600 फीट गहरी खाई में गिरने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई थी, शेष गंभीर रूप से घायल थे, इस हादसे में मृत लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई, वहीं 4 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, बस में ड्रायवर बस स्टॉफ सहित कुल 30 यात्री थे।
बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही से गिरी है, रेस्क्यू टीम ने करीब 26 शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है। इस हादसे से पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई है, वहीं पन्ना जिले के जिन गांवों के ये लोग थे, वहां के हालात और भी बद्तर हैं, हर कोई उन यात्रियों को याद करते हुए आंसू बहा रहा है।
हादसे में इन लोगों की मौत
सांटा बुद्धसिंह: दिनेश प्रसाद द्विवेदी, प्रभा द्विवेदी, राजकुंवर द्विवेदी, हरिनारायण द्विवेदी, हरिबाई, रूपनारायण द्विवेदी, राजाराम सिंह, गीता सिंह,
सिमरिया: जागेश्वर प्रसाद गर्ग, अनिल कुमारी,
पंडवन कुडला: रामभरोसे व शीलाबाई
मोहंद्रा: मेनिका प्रसाद, सरोज कटेहा, बांकेबिहारी, रामसखी,
पवई: अवधेश पांडेय, शकुंतला पांडेय
कुंवरपुर मोहंद्रा: बद्री प्रसाद शर्मा, चंद्रकली शर्मा,
कोनी: सुमत रानी, शरण सिंह
ककरहटा गुनौर: राजकुमार राजपूत
चिखला: करण सिंह बुंदेला
बिजावर: जनक सिंह
यह लोग घायल
उदयसिंह चिखला पवई
हक्की राजा चिखला पवई
राजकुंवर राजपूत ककरहटा









