मिताली राज ने 22 गज की पट्टी पर ‘राज’ को दिया विराम, क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

Facebook
X
WhatsApp

भारत की महिला वनडे और टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने एक बयान जारी कर फैंस को अपने इस फैसले की जानकारी दी. मिताली ने लिखा, “इतने सालों से आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. मैं अपनी दूसरी पारी के लिए आपके आशीर्वाद और सपोर्ट चाहूंगी।
मिताली ने आगे लिखा, “हर सफर की तरह, मेरे क्रिकेट करियर का भी एक मोड़ पर आकर अंत होना था. आज वो दिन है, जब मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के हर फॉर्मे से संन्यास ले रही हूं. मैं मन में हमेशा भारतीय टीम को जिताने का इरादा लेकर मैदान में उतरी और उसके पूरी कोशिश भी की. भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला, उसे मैं हमेशा याद रखूंगी. मुझे लगता है कि अब मेरे लिए बल्ला टांगने का सही समय आ गया है. कई युवा खिलाड़ी हैं, जो टीम की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं. भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुनहरा है।
भारतीय वनडे टीम की कप्तान रहीं मिताली ने आगे लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में बीसीसीआई और सचिव जय शाह सर से मुझे जो सपोर्ट मिला, उसकी मैं शुक्रगुजार हूं. इतने सालों तक टीम की कप्तानी करना वाकई सम्मान और गर्व की बात है. मुझे इसने एक बेहतर इंसान बनने में मदद की और उम्मीद करती हूं कि भारतीय महिला क्रिकेट को इसका फायदा हुआ होगा।
एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा यह सफर भले ही खत्म हो गया है. लेकिन, दूसरा इंतजार कर रहा है. मैं खुद को इस खेल से जोड़े रखना चाहूंगी. मैं भारत और दुनिया में वुमेंस क्रिकेट की बेहतरी और उसे बढ़ावा देने की दिशा में योगदान देने के लिए तैयार हूं. सभी फैंस का मुझे प्यार और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें