अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बयान से शर्मिंदगी उठानी पड़ी है. दरअसल उन्होंने पैरोडी वीडियो क्लिप के आधार पर कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बेकर को एक बेवकूफ आदमी कह दिया।
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वायरल कतर एयरवेज के सीईओ के वीडियो को लेकर इंस्टाग्राम पर कमेंट किया. वैसे यह वीडियो एक ट्विटर यूजर वासुदेव को जवाब देने के लिए तैयार किया गया था।
इस युवक ने एक वीडियो बनाकर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था और लोगों से अपील की थी कि आप कतर एय़रवेज का बहिष्कार करें. क्योंकि ये वही देश है जिसने हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील पेंटिंग बनाने वाले एमएफ हुसैन को नागरिकता दी थी. अब वह नूपुर शर्मा के बयान पर आपत्ति दर्ज करा रहा है।
वासुदेव को जवाब देने के लिए एक अन्य ट्विटर यूजर ने कतर एयरवेज के प्रमुख के ब्रॉडकास्टर अल जज़ीरा को दिए गए इंटरव्यू को डब करके जवाब में एक नकली वीडियो बनाया. यह फनी कमेंट्स के साथ डब किया गया था जिसमें ऐसा लग रहा था कि अकबर अल बकर व्यक्तिगत रूप से वासुदेव से अपना बहिष्कार वापस लेने की अपील कर रहे हैं।
लेकिन कंगना रनौत इस पैरोडी वीडियो को सच मान बैठीं और उन्होंने लोगों को गुस्से में जवाब दिया. कंगना ने कतर एयरवेज के सीईओ के स्पूफ वीडियो के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि, इस नासमझ और मूर्ख व्यक्ति को एक गरीब आदमी का मजाक उड़ाने में कोई शर्म नहीं है. आप जैसे लोगों के लिए वासुदेव गरीब और महत्वहीन हो सकता है लेकिन उसे भी अपने दुख, दर्द और निराशा को व्यक्त करने का अधिकार है
इसके अलावा कंगना ने वासुदेव के वीडियो का मजाक उड़ाने वाले लोगों को भी लताड़ लगाई और अपनी इस आदत के लिए देश पर बोझ बताया. हालांकि कंगना रनौत ने बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दीं।









