होमवर्क ना करने पर आए दिन बच्चों को मां और टीचर्स द्वारा सजा दी जाती है. लेकिन किसी बच्चे को अगर होमवर्क ना करने पर ऐसी सजा मिले जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएं तो उसे हैवानियत नहीं तो और क्या कहेंगे? कुछ ऐसा ही दिल्ली की एक मां ने किया, जब उसकी बेटी ने होमवर्क नहीं किया तो उसने बच्ची को चिलचिलाती धूप में बच्ची के हाथ पैर बांधकर छत पर लिटा दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची एक सीमेंटेड छत पर तड़प रही है. गौर से देखने पर पता लगता है कि बच्ची के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हैं. उसकी पीठ छत की गर्मी से जलती है तो वह अपनी कमर को ऊपर उठाती है, वह कभी दाएं कभी बांए होती है. ये वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखकर लोगों के आंसू आ सकते हैं।
दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छोटी सी बच्ची को छत पर धूप में छत पर हाथ पांव बांधकर लेटा रखा है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि वीडियो करावल नगर क्षेत्र का है पुलिस ने उस इलाके में छानबीन की लेकिन पुलिस को वहां पर कुछ भी ऐसा नहीं मिला. हालांकि बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि वीडियो तूकमीर पुर गली नंबर 2 का है जो खजूरी खास इलाके का है. फिर पुलिस इस बच्ची के घर पहुंची तो मामला सामने आया।
पुलिस पहुंची तो बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची ने होमवर्क नहीं किया था] इसलिए उसको 5 से 7 मिनट की मैंने सजा दी थी और बाद में बच्चे को छत से नीचे ले आई थी. लेकिन जिस तरीके से बच्ची तड़पती है नजर आ रही है ये सवाल खड़े कर रही है कि जिस भयकंर गर्मी में बड़े-बड़ों के पसीने छूट रहे है वहां इस छोटी सी बच्ची को कैसे उसकी मां चिलचिलाती गर्मी मे छत पर ऐसे लिटा सकती है?
बता दें कि बच्ची को छत पर बांधकर रखने के मामले में दिल्ली पुलिस jj act के तहत कार्रवाई कर रही है।









