कानपुर हिंसा: मुस्लिम वेंडर के साथ गाली गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

कानपुर: 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर के बेकनगंज इलाके में भड़की हिंसा मामले में एक वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो में तुषार शुक्ला नाम के युवक एक बुजुर्ग मुस्लिम फेरीवाले के साथ गाली गलौज करते और उसे रेहड़ी लगाने पर धमकाता नजर आ रहा था. जिसके बाद गोविंद नगर थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल, गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हिंदू समन्वय समिति के एक सदस्य तुषार शुक्ल ने बुजुर्ग को पटरी पर दुकान लगाने को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया था. इस दौरान आरोपी ने गाली गलौज भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में कानपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वायरल वीडियो मामले में तुषार शुक्ला नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में संबंधित धाराओं में गोविंदनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. वायरल वीडियो में आरोपी एक मुस्लिम वेंडर के साथ अभद्रता और उसकी दुकान को हटाता हुआ नजर आया था. गौरतलब है कि कानपुर हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अभी तक इस मामले में 54 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अभी भी एसआईटी वायरल वीडियो के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें