सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर चालक की लापरवाही से पलटी बस, कुशीनगर-बिहार के 20 सवारी घायल

Facebook
X
WhatsApp

कुशीनगर और बिहार की सवारियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस कुशीनगर से चंडीगढ़-हरियाणा जा रही थी। बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। हादसा सीतापुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बिनौरा गांव के समीप हुआ।

चालक मुस्तकीम के अनुसार प्रत्येक दूसरे या तीसरे दिन बस कुशीनगर से चंडीगढ़-हरियाणा आती जाती है। बुधवार की शाम भी बस कुशीनगर से रवाना हुई थी। बस में 30 सवारियां थी। इसमें महिला और पुरुष शामिल हैं। चालक का कहना है कि सुबह करीब 6:30 बजे हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
वहीं सवारियों ने हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि चालक को नींद आ गई थी। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार हो रहा है। सभी की हालत ठीक है। उधर, हादसे की वजह से हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर बस को सड़क के किनारे कराया। आवागमन बहाल कराया गया।

हादसे में घायल हुए कुशीनगर के लोग : हाईवे पर हुए हादसे में कुशीनगर के टईंया सुजावल थाने के भवाईपुर में रहने वाले जटाशंकर पुत्र रामराज, उनकी पत्नी ऊषा देवी व पुत्र रोहित घायल हुआ। अंकित पुत्र हरिकेश, बजरंगी पुत्र बूधन निवासी विसुनपुरा, गुलाब पुत्र सुखारी, रवि पुत्र पिंटू, मुस्तकीम पुत्र मोबीन, बड़हू घायल हुए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें