नूपुर शर्मा के बाद हरदोई में युवक की आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट शेयर होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

हरदोई. नूपुर शर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़काऊ बयानों पर यूपी पुलिस की पैनी नजर है. इसी बीच हरदोई के पाली नगर में एक व्यक्ति के द्वारा धर्म विशेष को निशाना बनाकर एक आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर शेयर कर दी गई. इस मामले में एक समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश उभर आया और लोगों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया. मामले को भांपते हुए हालांकि थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले को शांत करा दिया।
पाली नगर की जामा मस्जिद के पेश इमाम व अन्य लोगों की ओर से एक युवक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने की शिकायत की गई है. इसके खिलाफ धर्म विशेष के लोगों में काफी रोष देखा गया. पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि कस्बे के एक व्यक्ति ने उनके पैगम्बर मोहम्मद साहब को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर की है, जो कि उनके नबी की शान में गुस्ताखी है. आपत्तिजनक कथित पोस्ट शेयर करने के मामले में जैसे ही एक समुदाय विशेष के लोगों को जानकारी हुई तो सैकड़ों की तादाद में लोग पाली थाने की ओर चल पड़े. मुस्लिम लोगों की भीड़ नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही थी।
वहीं नगर के मौलानाओं व उलेमाओं ने पहुंचकर मौके की स्थिति को भांपते हुए मुस्लिम लोगों को घरों में लौट जाने को कहा. जिसके बाद लोग अपने अपने घरों को लौट गए. पेश इमाम जामा मस्जिद हाफिज असलम कादरी व अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर दी, और कार्रवाई की मांग की।
एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से तहरीर मिली है. मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था बनी हुई है. पुलिस खुराफाती तत्वों पर पैनी नजर रखे है और किसी भी प्रकार की हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें