केशव देव मौर्य को सपा ने किया पैदल, गिफ्ट में दी हुई फॉर्च्यूनर ले ली वापस

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने गठबंधन तोड़ने के ऐलान के बाद महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को पैदल कर दिया है. दरअसल सपा ने विधानसभा चुनावों से पहले केशव देव मौर्य को एक फॉर्च्यूनर कार गिफ्ट में दी थी, जिसे गठबंधन टूटने के बाद वापस मंगा ली है. दरअसल हाल के राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में हिस्सेदारी ना मिलने से खफा महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने बुधवार को सपा से गठबंधन तोड़ने का एलान किया था. इस दौरान मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. सपा गठबंधन में महान दल को केवल दो सीटें मिली थीं. केशव की पत्नी और बेटे को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल पर महान दल के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ाया था, लेकिन दोनों पराजित हो गए।

यूपी में विधानसभा चुनाव के वक्त समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केशव देव मौर्य की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भगवान श्री कृष्ण बताया था और उन्हें अखिलेश के सारथी का तमगा दिया था. रामगोपाल यादव ने तब कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के चुनावी रथ के सारथी महान दल के केशव देव मौर्य होंगे. हालांकि अब उसी सारथी का रथ छीन लिया गया है।

सपा को फायदा नहीं दिला सके केशव
दरअसल केशव देव मौर्य से सपा ने जब गठबंधन किया था, तब यह उम्मीद की गई थी कि केशव के जरिये समाजवादी पार्टी को खासा फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका. पिछड़ी जातियों में प्रमुख शाक्य, मौर्य, कुशवाहा और सैनी वर्ग से जुड़े केशव अपनी जाति पर प्रभाव नहीं छोड़ सके जबकि इसके ठीक विपरीत सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का इस जाति पर व्यापक असर दिखाई दिया. इसका असर यह हुआ है कि भाजपा की ओर से उतारे गए शाक्य, मौर्य, कुशवाहा और सैनी वर्ग के उम्मीदवारों ने खासी कामयाबी पाकर भाजपा को ताकत प्रदान की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें