दो युवकों ने बाप और बेटों पर धारदार हथियार से किया हमला, पिता-पुत्र की मौत, एक गंभीर घायल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बाप-बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में एक युवक घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके के महाराजगंज गांव में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। दो युवकों ने एक ही परिवार के तीन लोगों के गले पर भुजाली से वार कर दिया। घटनास्थल पर ही बाप, बेटे की मौत हो गई।
एक बेटे हालत गंभीर बनी है उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटनास्थल का डीआईजी जे रविंद्र एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दौरा किया।
महाराजगंज गांव के रहने वाले शहीद (60) गांव में ही चौराहे पर चूड़ी, श्रृंगार का सामान बेचते थे। उनके बेटे शकील (35), सोनू (30) और नजीर (20) सैलून की दुकान करते थे।
सोमवार की रात करीब 12 बजे मोहल्ले के दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। शहीद घर के सामने गुमटी में सो रहा था, उनका सिर काट कर अलग कर दिया। दरवाजे पर नाजिर का गला काट दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सोनू की गर्दन पर वार किया, वह घायल होकर गिर गया। शकील ने घर में भाग कर जान बचाई। सोनू की हालत नाजुक बनी है। एक ही परिवार में बाप, बेटे की मौत से इलाके में दहशत फैल गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें