बरेली-मथुरा हाईवे पर डीसीएम व ट्रैैक्‍टर-ट्राली की टक्‍कर, छह की मौत और 10 गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

बदायूं में मंगलवार को दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम की ट्रैक्‍टर-ट्राली से टक्‍कर हो गई। जिसमें छह लोगों की मृत्‍यु हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बदायूं मेडिकल कालेज के समीप बरेली-मथुरा हाईवे पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया।
जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के औरामई गांव निवासी पाल समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से गंगा स्नान करने कछला गए थे। मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे कछला से लौटते समय मेडिकल कालेज के पास डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि डीसीएम और ट्राली दोनों पलट गईं। हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में पांच महिलाएं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित हो गए।
भीषण हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही गांव के हैं। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। मृतक अनीता, संगीता, मीरा, सुषमा देवी, सहदेव और पूनम मूसाझाग थाना क्षेत्र के औरामई गांव के रहने वाले हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें