साक्षी महाराज का पथरबाजों को करारा जवाब, कहा- अगर पत्थर चलाओगे तो बुलडोजर भी चलेगा

Facebook
X
WhatsApp

प्रदेश में कानपुर समेत कई जिलों में हुए बवाल के मामले को सांसद साक्षी महाराज ने मंगलवार को कहा कि शुक्रवार को पत्थर चलाओगे तो शनिवार या रविवार को योगी बाबा का बुलडोजर चलेगा।
उन्होंने ओवैसी के बयान अदालत बंद कर दो, जजों से कह दो… कोर्ट बंद कर दें, मुख्यमंत्री मुलजिम का फैसला कर रहे हैं’ पर कहा कि भारत संविधान के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। अपराध करने वाला अपराधी होता है, न हिंदू होता है, न मुसलमान। जिनके हाथ में पत्थर है, वे अलगाववादी हैं और उन पर कार्रवाई होगी।
सांसद साक्षी महाराज जिले के दौरे पर थे। उन्होंने अपने आवास पर जन समस्या सुन अधिकारियों को समाधान करने के लिए कहा। पत्रकारों से से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी।
कानपुर में हुई घटना सुनियोजित थी, क्योंकि उस दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साबित कर दिया है कि कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं कर पाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें