2 साल के बच्चे के साथ नैनी की हैवानियत देख माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई, CCTV से ऐसे खुली पोल

Facebook
X
WhatsApp

अगर आप भी घर में आपने बच्चों की देखभाल के लिए नैनी रखते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर में नैनी की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है जिसने मानवता की सारी हदें पार करते हुए 2 दो साल के मासूम बच्चे की जिंदगी के साथ घिनौना खिलवाड़ किया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके एवज में मामला का पता चला।
पीड़ित मासूम बच्चे के पिता मुकेश ने पुलिस को बताया कि पिछले एक महीने से उनका बेटा उदास रहता था और वो ठीक से खाना भी नहीं पा रहा था, जब इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसकी आंतों में इंफेक्शन पाया गया। वहीं डॉक्टर ने इसकी वजह हैरान कर देने वाली बताई।
डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को इंफेक्शन गुटखा-तंबाकू और जूठा खाना खाने से हुई इसे सुन माता-पिता के पैरो तले जमीन खिसक गई और जांच पड़ताल के लिए जब घर का सीसीटीवी फुटेज देखा तो सारी सच्चाई सामने आई। उन्होंने देखा कि उनके बच्चे को नैनी बेहरमी से पीट रही है, ठीक से बच्चे को खाना भी नहीं खिला रही है जिसके बाद उन्होंने इस आधार पर तुरंत थाने में शिकायत दी जिसके बाग पुलिस ने आरोपी रजनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, माता-पिता नौकरी करने के चलते अपने 2 साल के बच्ची की देखभाल करने के लिए नैनी रजनी चौधरी को काम पर रखा तथा लेकिन कुछ महीनों बाद बच्ची की हालत देख उन्होंने घर पर CCTV कैमरे लगवाए जिसके बाद उसकी इस घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें