पीएम मोदी का आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरा, बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन करेंगे

Facebook
X
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जा रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु और मैसूर जाएंगे। पीएम मोदी बेंगलुरु में 27,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आज दोपहर साढ़े बारह बजे प्रधानमंत्री बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च (सीबीआर) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बागची- पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री बेंगलुरू रिंग रोड परियोजना के दो खंडों की आधारशिला भी रखेंगे।

सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का करेंंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, पीएम आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बेंगलुरु जाएंगे और वहां सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च (CBR) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बागची-पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इस केंद्र को अपनी तरह की एक शोध सुविधा के रूप में विकसित किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी आज बेंगलुरु में डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स (बेस) का भी दौरा करेंगे। इसके अलावा बेस विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। देश को 150 ‘प्रौद्योगिकी हब’ समर्पित करेंगे। इसके बाद 27,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

सामूहिक योग कार्यक्रम में होंगे शामिल
कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह लगभग छह बजकर 30 मिनट पर मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव को 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह के साथ जोड़कर मैसूर में प्रधानमंत्री द्वारा योग प्रदर्शन के साथ-साथ 75 केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में देशभर में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन भी होंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें