कुशीनगर: बिहार से पंजाब जा रही बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 10 की हालत नाजुक

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित हाटा कोतवाली के पास एनएच 28 पर एक तेज रफ्तार बस वहां खड़ी ट्रक से टकरा गई. इस जोरदार टक्कर में बस में सवार 4 यात्रियों की तत्काल मौत हो गई, जबकि करीब 29 यात्री घायल हो गए. घायलों का हाटा सीएचसी में प्राथमिक इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 10 यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह बस बिहार के मधेपुरा जिले से मजदूर लेकर पंजाब जा रही थी. बस में सवार मजदूरों ने बताया कि ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था. हाटा कोतवाली के बाघनाथ चौराहे के पास एनएच 28 पर एक ट्रक खड़ा था, लेकिन बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया, जिससे भीषण टक्कर हो गई।
रात करीब दो बजे यह दुर्घटना हुई, जिसकी सूचना पाकर पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए. रात होने के कारण यहां बचाव कार्य में परेशानी हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे मजदूरों को किसी तरह से बाहर निकाला गया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करके घटना की जानकारी ली।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें