Dog Park: लखनऊ में बनेगा प्रदेश का पहला डॉग पार्क, आपके डॉगी को जॉगिंग ट्रैक सहित मिलेंगी कई स्पेशल सुविधाएं

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर के लाखों डॉग लवर्स को नयी सौगात देने जा रहा है। प्राधिकरण सीजी सिटी में प्रदेश का पहला डॉग पार्क बनवाने जा रहा है, जिसमें पालतू श्वानों के लिए हर जरूरी और आकर्षक सुविधाएं होंगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर डॉग पार्क की कार्ययोजना तैयारी की गई है। सोमवार को एलडीए ने इसके विकास और स्थापना के लिए टेंडर जारी कर दिया।
उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर में लाखों लोगों के पास पालतू श्वान हैं, लेकिन इन्हें टहलाने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। पालतू श्वानों को पब्लिक पार्क में ले जाने पर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में डॉग पार्क का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सीजी सिटी योजना के दक्षिणी भाग में स्थित ग्रीन पार्क की लगभग तीन एकड़ जमीन पर डॉग पार्क विकसित किया जाएगा। यह कार्य क्षेत्रीय अवस्थापना विकास निधि से करीब पांच करोड़ छह लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस पार्क में पालतू श्वान के लिए जॉगिंग ट्रैक, खेलने के लिए स्थान व फीचर्स, स्विमिंग पूल समेत कई आकर्षक सुविधाएं होंगी।

डॉग्स के लिए फूड कोर्ट भी
अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस पार्क में पालतू श्वान के खेलने के लिए पर्याप्त स्थान होगा। पार्क में डॉग्स के टहलने व दौड़ने के लिए जॉगिंग ट्रैक, एडमिन ब्लॉक, पेट्स वेटनरी डॉक्टर क्लीनिक, हॉर्टिकल्चर समेत वाह्य विकास कार्य कराया जाएगा।

इसके अलावा पार्क में आगंतुकों के विश्राम के लिए फर्नीचर, लाइटिंग सिस्टम, खाने-पीने के लिए कवर्ड एरिया, डॉग्स के लिए वॉटर बाडी, डॉग फू डकोर्ट, डॉग्स एसेसिरीज स्टोर, पुरुष-महिला टॉयलेट ब्लॉक, फूडकोर्ट व टिकट काउंटर आदि की व्यवस्था होगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें