महाराष्ट्र: कृषि मंत्री दादा भुसे का भी नहीं लग रहा फोन, बागी गुट में शामिल होने के कयास

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। शिवसेना नेता और राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार में शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कई विधायकों के साथ गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं। उनके साथ शिवसेना के 12 से ज्यादा विधायक (एमएलए की संख्या को लेकर कई दावे हैं) होने की बात कही जा रही है। इस बीच सामने आया है कि शिवसेना के सीनियर विधायक और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादा भुसे भी पार्टी की पहुंच से दूर हैं। उनसे कोई संपर्क शिवसेना आलाकमान का नहीं हो पा रहा है।

दादा भुसे के शिवसेना से संपर्क तोड़ने के बाद माना जा रहा है कि वो भी बागी कैंप में पहुंच गए हैं। हालांकि ये साफ नहीं है कि वो सूरत में हैं या महाराष्ट्र में ही हैं। भुसे को एकनाथ शिंदे का करीबी भी माना जाता है, ऐसे में उनके बागी खेमे में जाने के कयास हैं।

इस बीच दो घटनाक्रम और हुए हैं। महाराष्ट्र में बदलती सियासी स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सीनियर नेता कमलनाथ को राज्य में पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक संजय कुटे गुजरात के सूरत स्थित ली मेरिडियन रिजॉर्ट पहुंचे हैं, जहां शिवसेना के बागी एमएलए रुके हुए हैं। भाजपा आज ही सभी बागी विधायकों को सूरत से अहमदाबाद ले जा सकती है।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे अपनी ही सरकार और सीएम उद्धव ठाकरे से नाराज हैं। जिसके बाद एकनाथ शिंदे शिवसेना के 12 विधायकों के साथ गुजरात में सूरत के एक होटल में ठहरे हैं, कुछ निर्दलीय भी उनके साथ बताए गए हैं। इससे महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन, महाविकास अघाड़ी में चिंताएं बढ़ गई हैं। महा विकास अघाड़ी सरकार के भविष्य पर अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि भाजपा की मदद से शिंदे महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को गिरा सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें