लखनऊ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर पलटी कार, तो मंत्री कपिल देव ने अपनी गाड़ी से घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें तेज रफ्तार कार अचानक से पलट गई। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पीछे से आ रहे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल चल रहे थे। यह हादसा देखते ही उन्होंने तुरंत अपने काफिले को रोका और खुद घायलों की मदद करने के लिए पहुंच गए। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी ही एस्कॉर्ट गाड़ी में घायलों को मेरठ अस्पताल तक पहुंचाया और बाद में उन सभी का हालचाल पूछने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। इसी सड़क दुर्घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके वायरल होते ही लोगों ने मंत्री की तारीफ के पुल बांधते नजर आए। लेकिन अच्छी बात तो यह है कि हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसे का शिकार हुई कार सवार खतौली के निवासी हैं जो खुर्जा से वापस लौट रहे थे। इस दौरान चालक को नींद आ गई जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान कार में एक महिला और तीन पुरुष सवार थे।

इस हादसे को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि वे सुबह लखनऊ से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के आगे चल रही कार एक बार नहीं बल्कि तीन चार बार पलटी और सड़क के दूसरी तरफ चली गई। ऐसा देख हमने अपनी गाड़ियों को रोककर घायलों को खतौली अस्पताल लेकर गए। लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। बाद में मेरठ टोल के पास एक निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती करवाया गया और इलाज कराया। मंत्री का कहना है कि ये नैतिक जिम्मेदारी है और मानवता के चलते किसी घायल को तुरंत इलाज मिले यह भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सभी घायल अब काफी बेहतर हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें