ज्ञानवापी मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में टली सुनवाई, अब अगले हफ्ते सुनवाई की उम्मीद

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद और स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर के बीच चल रहे विवाद को लेकर दाखिल याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है. इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस प्रकाश पाडिया की बेंच न बैठने के चलते सुनवाई टल गई है. अब इस मामले में दाखिल याचिकाओं पर अगले हफ्ते में सुनवाई हो सकती है।

गौरतलब है कि वाराणसी की जिला अदालत में 31 साल पहले वर्ष 1991 में मुकदमा दाखिल हुआ था, जो बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंचा. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि वाराणसी जिला अदालत में चल रहे मुकदमे की सुनवाई हो सकती है या नहीं. इलाहाबाद हाईकोर्ट को मुख्य रूप से यही तय करना है. इसके साथ ही विवादित परिसर का एएसआई से खुदाई कराकर सर्वेक्षण कराए जाने समेत कई अन्य मुद्दों पर भी अदालत में बहस होनी है।

आपको बता दें कि 20 मई को हुई पिछली सुनवाई पर हिंदू पक्ष ने अपनी बहस पूरी कर ली थी. स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर पक्षकार की तरफ से उनके वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने अपना पक्ष रखा था, जिसके बाद यूपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता पुनीत गुप्ता ने अपनी दलीलें पेश की थीं. अब इस मामले में आगे की सुनवाई में मुस्लिम पक्षकार अपनी बहस जारी रखेंगे, जबकि मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी होने के बाद इस मामले में यूपी सरकार भी अपना पक्ष रखेगी।
ज्ञानवापी विवाद को लेकर कुल 5 याचिकाएं मस्जिद इंतजामिया कमेटी और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से दाखिल हैं. इन याचिकाओं पर जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच सुनवाई कर रही है. फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश से 31 जुलाई तक विवादित परिसर के सर्वे पर रोक लगी हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें