जिंदगी की जंग हार गए शिंजो आबे, गोली लगने से हुई मौत

Facebook
X
WhatsApp

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए. जापानी मीडिया के हवाले से समाने आ रही खबरों के मुताबिक, शिंजो आबे को सीने में दो गोली मारी गई थी. उसके बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया था. कई घंटों की इलाज के बाद आखिरकार उनकी मौत हो गई।
गोली लगने के बाद शिंजो आबे का नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) भाषण के दौरान आबे पर सभा में मौजूद एक हमलावर ने पीछे से गोलियां चलाईं. 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

कई अंग नहीं कर रहे थे काम
गोली लगने के बाद से ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा था. आबे के दिल समेत कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. ऐसे में माना जा रहा है कि आबे की मौत के बाद रविवार को होने वाले जापानी संसद के उच्च सदन के चुनाव टाले जा सकते हैं।

हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है
रॉयटर्स की ताजा जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है. 42 साल के हमलावर के पास से गन बरामद हुई है. हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है. पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है. उसने गोली क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

जापान के पीएम ने कहा- यह हमला बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है
वहीं, जापान के मौजूदा पीएम फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे पर हुए हमले को बर्बर और दुर्भावनापूर्ण बताया है. साथ ही यह भी कहा कि और इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने रायटर्स के हवाले से लिखा है कि पीएम किशिदा ने कहा कि हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं. इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं.पीएम किशिदा ने यह भी कहा कि मैं आलोचना करने के लिए सबसे कड़े शब्दों का उपयोग करना चाहता हूं, और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें