अंबेडकरनगर में SP ऑफिस के बाहर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने एसपी आफिस के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती के साथ शादी का झांसा देकर सात साल तक दुराचार करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग करने एसपी अफिस पहुंची थी. सूचना पर पहुंची महिला थाना की पुलिस बेहोशी की हालत में युवती को जिला अस्पताल ले गई, जहा पीड़ित युवती का इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
मामला अकबरपुर थाना इलाके के उसरहवा निवासी यशोदा पुत्री देव नारायण ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जिससे युवती वहीं बेहोश होकर गिर गई. युवती की जहर खाने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुची अकबरपुर महिला थाना की पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा युवती का इलाज हो रहा है।
बताया जाता है कि युवती का सात वर्ष पहले से सिद्धार्थनगर जनपद का निवासी रमेश अग्रहरि के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी और उससे शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. दबाब बनाने पर युवक ने नोटरी से शादी करके उसे छोड़कर फरार हो गया. जिस पर कार्यवाही की मांग को लेकर युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय गयी थी. एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. युवती की तबियत ठीक होने के बाद उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें