पीएम मोदी बोले- मैंने अपने प्यारे दोस्तों में से एक को खो दिया, भारत में रहेगा एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Facebook
X
WhatsApp

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जब वे नारा शहर में भाषण दे रहे थे तब उन पर पीछे से दो गोलियां दागीं गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें