बड़ा हादसा: भैंस की पड़िया बचाने के दौरान दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत

Facebook
X
WhatsApp

दो सगे भाइयों सहित तीन की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय कुएं में गिरी भैंस की पड़िया को बचाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव में हुई इस घटना में चौथा व्यक्ति नीचे उतर रहा था। उसी समय हुआ बेहोश होने लगा। जिसे ग्रामीणों ने तत्काल ऊपर खींच लिया और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। घायलों को उपचार सीएचसी बिल्हौर में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें एलएलआर हॉस्पिटल रिफर कर दिया था। एलएलआर में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया है।

घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर देर शाम की है। उक्त गांव निवासी मेवा लाल निषाद की पड़िया एक कुएं में गिर गई। पड़िया को बचाने के लिए प्रदीप (18) पुत्र रामगुलाम और पड़ोस में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक के साथ रस्सी बांधकर नीचे उतर गया। इसके पहले की पड़िया को रस्सा बांधकर ऊपर ला पाते। दोनों वही बेहोश होकर गिर पड़े। 25 फुट गहरे कुएं में आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

एक-एक कर उतरे नीचे
ग्रामीणों के अनुसार योगेंद्र (19) भी नीचे उतर गया। इसके पहले कि वह दोनों को निकाल पाता योगेंद्र भी बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। इसी इस बीच रामबहादुर रस्ता बांध के नीचे उतर रहा था। लेकिन रास्ते में वह भी अचेत हो गया। जिसे लोगों ने उसे बीच रास्ते से वापस खींच लिया और स्थानीय सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बिल्हौर पुलिस ने मुंह में गीला कपड़ा बंद कर नीचे उतारा। जिससे तीनों को बाहर निकाला जा सका। आनन-. स्थानीय सीएचसी में उन्हें ले जाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एलएलआर हॉस्पिटल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि उपरोक्त घटना में 3 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें प्रदीप, शैलेंद्र और उसका भाई योगेंद्र शामिल है। बोले रामबहादुर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम छाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें