‘AIIMS में लालू यादव को गीता पाठ करने और सुनने से रोका गया’, तेज प्रताप ने ट्वीट कर कही ये बात

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं और उनकी तबीयत धीरे-धीरे ठीक हो रही है. पिछले दिनों मीसा भारती ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि लालू यादव की तबीयत में काफी सुधार हुआ है और वह बिस्तर पर खुद उठकर बैठ रहे हैं. इस बीच लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाए हैं कि उनके पिता को अस्पताल में श्रीमद्भगवत गीता पाठ करने और सुनने से रोका गया।
तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘पिताजी को अस्पताल में श्रीमद भगवत गीता का पाठ करने एवं सुनने से रोक दिया गया, जबकि पिताजी को गीता पाठ पढ़ना एवं सुनना काफी पसंद है. गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नहीं पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले सप्ताह पटना स्थित घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उनके कंधे में चोट लगी और कंधा फ्रैक्चर हो गया था. इसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद बुधवार (6 जुलाई) को एक एयर एम्बुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया।
चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू प्रसाद यादव ने गुर्दे के प्रतिरोपण के लिए पिछले महीने झारखंड हाई कोर्ट से विदेश, विशेषकर सिंगापुर जाने की अनुमति ली थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें