UP में सरकारी डॉक्टरों के ट्रांसफर विवाद पर CM योगी का एक्शन, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के स्वास्थ्य महकमे में बीते दिनों हुए ट्रांसफर को लेकर जारी विवाद के बीच सीएम योगी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों के ट्रांसफर मामले में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और संजय भूसरेड्डी से दो दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है. बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे लेकर सवाल उठाए थे।
बताया जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और संजय भूसरेड्डी को पूरे मामले में विवरण तैयार कर 2 दिनो में रिपोर्ट देनी है. बता दें कि पिछले दिनों सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में हुए डॉक्टरों के ट्रांसफर को लेकर पत्र लिखकर सवाल उठाए थे और कहा था कि उनकी जानकारी के बगैर यह सब हो गया. उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि इसमें ताबदले नीति की अनदेखी की गई।
दरअसल, 30 जून को 450 से अधिक डॉक्टरों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई थी. इसमें लखनऊ के बड़े अस्पतालों के भी कई विशेषज्ञ डॉक्टरों का नाम भी शामिल हैं. उप मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि राजधानी समेत अन्य जनपदों के कई बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले से मरीजों की परेशानी बढ़ेगी. उन्होंने अपर मुख्य सचिव से पूछा है कि जिन डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया है उनकी जगह विशेषज्ञ डॉक्टरों के तैनाती के लिए क्या उपाय किए गए हैं. उन्होंने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद से हर तबादले का कारण सहित विवरण भी मांगा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें