राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें, सुब्रमण्यम स्वामी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में इसी माह सुनवाई

Facebook
X
WhatsApp

सुप्रीम कोर्ट राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग वाली भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गई है। शीर्ष कोर्ट याचिका की 26 जुलाई को सुनवाई करेगी।
प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने स्वामी की याचिका 26 जुलाई को सुनने का आश्वासन दिया। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वह केंद्र को ‘राम सेतु’ को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने का निर्देश दे।

एडम ब्रिज भी कहलाता है राम सेतु
राम सेतु को एडम्स ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। यह तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर पंबन द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के बीच चूना पत्थर की एक श्रृंखला है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें