रिश्‍ते में लगते थे भाई-बहन, अब बने पति-पत्‍नी; जानें

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के जमुई में एक अनोखा मामला सामने आया है. जिले में एक युवक की शादी तय हुई थी. इसकी खबर जैसे ही युवक की प्रेमिका को मिली तो वह झारखंड से तत्‍काल जमुई पहुंच गई. प्रेमी के घर पहुंचते ही वह शादी की जिद पर अड़ गई. इससे विचित्र स्थिति पैदा हो गई. उसी दौरान ग्रामीणों ने हस्‍तक्षेप किया और प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई. दिलचस्‍प है कि प्रेमी जोड़ा का आपस में भाई-बहन का रिश्‍ता है. विवाह के बाद लड़का और उनके परिजन जबरन शादी करवाने का आरोप लगा रहे हैं. दूसरी तरफ, इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, जिले के सोनो थाना इलाके में स्थित एक गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी करवा दी. प्रेमी जोड़ा रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं. इन दोनों का प्रेम प्रसंग बीते कई वर्षों से चलता आ रहा था. मामला तब सामने आया जब झारखंड के गिरिडीह के भेलवाघाटी की रहने वाली प्रेमिका शादी की जिद लेकर प्रेमी के घर जमुई जिले के सोनो थाना के औरैया गांव पहुंच गई. इससे पहले प्रेमिका पुलिस के पास जाकर भी गुहार लगाई थी कि कई बार शारीरिक संबंध बना चुका उनका प्रेमी अब उसे धोखा दे रहा है।

बताया जा रहा है कि लड़की को जब पता चला कि उनके प्रेमी की शादी कहीं और हो रही है, तब वह लड़के के घर पहुंच गई. दोनों के बीच सूरत की एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान प्रेम हो गया था. शादी के बाद लड़का और लड़की हस्ताक्षर करते हुए एक लिखित आवेदन भी थानाध्यक्ष को दिया है, जिसमें निरंजन दास ने बताया कि गिरिडीह के भेलवाघाटी की रहने वाली ममता कुमारी से वह अपनी मर्जी से शादी किया है. प्रेमिका ममता कुमारी ने भी अपनी मर्जी से निरंजन दास से शादी करने की बात लिखी है।

शादी के बाद अब लड़का और उसकी मां ने पुलिस और ग्रामीणों पर धमका कर जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया है. निरंजन का कहना है कि सूरत में रहते हुए ममता उसके नजदीक तब आई थी, जब उनका अपने पूर्व प्रेमी के साथ अनबन हुआ था. निरंजन ने ममता पर जाल में फंसाने का भी आरोप लगाया है. लड़के की मां चमेली देवी ने जबरन शादी करवाने का आरोप पुलिस और ग्रामीणों पर लगाया है. वहीं, ममता कुमारी ने रजामंदी से शादी होने की बात कही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें