शाहजहांपुर: 50 रुपये का पेट्रोल डलवाने पर कसा तंज तो चला दी गोली

Facebook
X
WhatsApp

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल खलीलशर्की स्थित पेटोल पंप पर शुक्रवार रात करीब दस बजे दो युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि यह पंप कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के किसी पारिवारिक सदस्य का है। पुलिस के मुताबिक, रात में पेट्रोल डलवाने के लिए अजीजगंज निवासी अशोक राठौर और आदित्य राठौर पंप पर आए थे। बताते हैं कि दोनों ने 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया।
चलते वक्त किसी ने महज 50 रुपये का पेट्रोल डलवाने पर कमेंट किया तो विवाद शुरू हो गया। तभी एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी अशोक राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। सेल्समैन सतीश दीक्षित की तरफ से कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें