भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा कुछ देर के लिए स्थगित, भक्तों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

Facebook
X
WhatsApp

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा कुछ समय के लिए अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई थी। जिसे अब बहाल कर दिया गया है। बालटाल और पहलगाम दोनों ही रास्तों पर भक्तों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से 16वां जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ था।
इसमें 5461 अमरनाथ यात्री शामिल थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 220 वाहनों में यात्री बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुए। करनाल के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। तीर्थयात्रा के दौरान अब तक कुल 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर केंद्रीय महाजन सभा में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वालों की भीड़ रही। संख्या ज्यादा होने के चलते उन्हें गेट के अंदर एक-एक करके भेजा जा रहा है। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालु के कार्ड से लेकर सामान तक की जांच कर रहे हैं।
इसके अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पंजीकरण के लिए भवन में अंदर चार पंक्तियां बनाई गई हैं। संख्या ज्यादा होने के चलते श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए देर तक इंतजार भी करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि शुक्रवार को पंजीकरण कराने वालों की सख्या सबसे ज्यादा थी। गोरखपुर से मनीश, मोहित, राजेश और अमरेश ने कहा कि भोले के दरबार में प्राकृतिक आपदा आई थी। लेकिन हर रोज ऐसी आपदा नहीं आती।
भोले बाबा का बुलाया आया, तो दर्शन के लिए निकल पड़े। राजस्थान के भाकी राम, शकुंतला देवी और रमेश ने कहा कि दो दिन पहले यात्री निवास में पहुंचे हैं। शहर के कई ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। भोले के दरबार से आने के बाद मां वैष्णो के दरबार में शीश नवाएंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें