राजस्थान: थानेदार और हेड कांस्टेबल ने 50 लाख रुपये लेकर 2 बदमाशों को छोड़ा, सस्पेंड

Facebook
X
WhatsApp

रिश्वत को लेकर राजस्थान पुलिस की वर्दी पर एक और बड़ा दाग लग गया है. अपराधों और पुलिस की भ्रष्ट छवि का दंश झेल रहे अलवर में एक इंस्पेक्टर और कांस्टेबल ने दो बदमाशों को 50 लाख रुपये लेकर उनको छोड़ दिया. मामले की भनक लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. 50 लाख रुपये लेकर बदमाशों को फरार कराने वाले अलवर कोतवाली थानाप्रभारी महेश शर्मा और हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद को पुलिस मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है. इस मामले की जांच पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार घटना 10 जुलाई की बताई जा रही है. 10 जुलाई को कोतवाली थाना पुलिस ने क्रेटा गाड़ी से 50 लाख रुपये बरामद किये थे. नगदी देखकर थानाप्रभारी महेश शर्मा और हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद का लालच जाग उठा. उन्होंने 50 लाख रुपये लेकर बदमाशों को छोड़ दिया और नकदी को खुर्द-बुर्द कर दिया. लेकिन मामले की सुगबुगाहट शुरू हो गई तो बात ऊपर तक पहुंच गई।
पुलिस के आलाधिकारियों को जब इस मामले की भनक लगी तो इसकी जांच-पड़ताल हुई. मामले की तस्वीर साफ होने के बाद थानाप्रभारी महेश शर्मा और हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. अब इस मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है. थानाप्रभारी और हेड कांस्टेबल ने किन बदमाशों को छोड़ा है इसका अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है. केस की जांच पुलिस मुख्यालय के एएसपी सतीश कुमार कर रहे हैं।

पुलिस के भ्रष्टाचार के कारण पहले से ही काफी बदनाम है अलवर
अलवर जिला रेप और गैंगरेप की गंभीर वारदातों के साथ ही पुलिस के भ्रष्टाचार के कारण पहले से ही काफी बदनाम है. यहां कई पुलिसकर्मियों की बदमाशों से सांठगांठ के चलते कई बार बड़े कांड हो चुके हैं. अलवर में बढ़ते अपराधों को देखते हुये यहां भिवाड़ी को पुलिस का नया जिला बनाया गया है. भिवाड़ी में अब अलग से पुलिस अधीक्षक की तैनातगी की गई है. उसके बावजूद यहां अपराधों में कोई खास कमी नहीं आई है और न ही पुलिस का रवैया बदला है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें