झांसी : घायल युवक को तड़पते देखते ही गाड़ी रूकवा कर मदद को पहुंचे योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी

Facebook
X
WhatsApp

झांसी में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद लखनऊ लौट रहे थे मंत्री नन्दी ने घायल युवक को पुलिस की स्कोर्ट गाड़ी से मेडिकल कॉलेज भिजवाया उसके बाद उन्होने डीएम और सीएमओ से बातचीत कर घायल युवक के बेहतर इलाज के निर्देश दिए है। बता दे कि मंगलवार की रात झांसी में निवास करने और बुधवार को जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद झांसी से लखनऊ लौटते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को तड़पते हुए देख कर मंत्री नन्दी तत्काल गाड़ी रूकवा कर बारिश के बीच घायल युवक की मदद करने के लिए उतर गए।

मंत्री नन्दी ने सड़क किनारे पानी में गिरे घायल युवक को अपने सुरक्षा कर्मियों की मदद से उठाया और उसे आगे चल रही पुलिस की स्कोर्ट गाड़ी में बैठा कर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मंत्री नन्दी ने तत्काल डीएम झांसी और सीएमओ से मोबाइल पर बातचीत कर घायल युवक के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क पर पानी भरा हुआ था, जिसके कारण मोटर साइकिल सवार युवक दुर्घटना का शिकार होकर गिर गया।

झांसी से लखनऊ लौटते समय घायल युवक को देखते ही मंत्री नन्दी ने उसे बचाने में तनिक भी देरी नहीं की। हो रही बारिश के बीच सड़क पर पानी भरे होने की परवाह किए बगैर मंत्री नन्दी ने घायल युवक की मदद की। उसे सड़क से उठाया और हाथ पकड़ कर स्कोर्ट गाड़ी में बैठाने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें