पीएम मोदी की अपील, ‘अपने घर पर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा अभियान को बनाएं मजबूत’

Facebook
X
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करने की अपील की है. पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी.’ उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम आज उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ रहे थे. हम उनके सपने को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

उन्होंने कहा, ‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करें. 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें. यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी.’ पीएम मोदी ने तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाने संबंधी आधिकारिक संवाद की रोचक जानकारी भी ट्विटर पर साझा की. उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर भी ट्वीट की. बता दें कि केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू की है।

पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है, 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था. हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे सहित इतिहास से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कर रहा हूं।
बता दें कि इस बाबत गृहमंत्री की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए बीते रविवार को सभी राज्यपालों, उप-राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ अहम बैठक भी की थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें