महिला मित्र का जन्मदिन मनाने तलवार लेकर गए युवक को जाना पड़ा जेल, जानिए

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक युवक को अपनी महिला मित्र के जन्मदिन पार्टी में रौब ग़ालिब करना मंहगा पड़ गया. जी हां, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी पार्क में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान नंगी तलवार लहराते हुए केक काटकर दोस्तो के साथ मौज मस्ती करने वाला युवक अब जेल की हवा खा रहा है. दरअसल मोहित नामक युवक का तलावर लहराते वीडियो व फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया।
आरोपी युवक के कब्जे से तलवार बरामद कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. आपको बता दें की शनिवार को गांधी पार्क में कुछ युवक दिव्या नामक अपनी महिला मित्र का जन्मदिन मना रहे थे. इसी दौरान युवक ने नंगी तलवार का प्रदर्शन किया और बाद में उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया. देखते ही देखते यह फ़ोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पहले तो पुलिस ने आनाकानी की लेकिन मामला जब तूल पकड़ने लगा तो इस मामले में एसपी आकाश तोमर ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
कोतवाली पुलिस ने तलवार का प्रदर्शन करने वाले युवक मोहित की पहचान कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया और जेल भेज दिया. वहीं इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गांधी पार्क में जन्मदिन मानते समय नंगी तलवार लहराने वाले युवक मोहित के पास से तलवार बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें