विपक्ष के हंगामे से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए नाराज, सांसदों को दी कड़ी चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

संसद के मानसून सत्र में लगातार विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन सुचारू रूप से नहीं चल रहा है. आज भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में विपक्षी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विपक्ष के इस व्यवहार से आज आहत दिखे. उन्होंने हंगामे को अशोभनीय बताया और कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है. उन्होंने सदस्यों से कहा कि सदन की नियम-प्रक्रियाएं सदस्यों ने ही बनाई हैं, ऐसे में सदन सुचारू रूप से चले ये सभी का दायित्व है।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं को चेताते हुए कहा कि नियमों में लिखा है सदस्य वेल में तख्तियां लेकर नहीं आएं, आप अपने ही बनाए नियमों का पालन नहीं कर रहे. स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि यदि आप नहीं माने तो मुझे नियमों का पालन करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चर्चा करें, प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही तय करें, आपका हंगामा जनप्रतिनिधि के तौर पर उचित नहीं है. बता दें कि विपक्ष लगातार महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है।

हर दिन सदन में विपक्ष इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लेकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है. पिछले दिनों लोकसभा में इसी हंगामे की वजह से स्पीकर ने कांग्रेस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के चार सांसदों को निलंबित कर दिया था. वहीं इसी तरह की कार्रवाई राज्यसभा में भी की गयी. राज्यसभा में कल 19 विपक्षी सांसदों को एक सप्ताह के लिए निलंबित किया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें