‘राजकुमारी’ मैडम साहिबा को स्कूली बच्चों की नहीं, अपने पैरों की है चिंता; वायरल VIDEO

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक महिला टीचर की ऐसी शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसमें वह खुद को तो राजकुमारी समझती है और स्कूली बच्चों को जैसे गुलाम. राजकुमारी जैसी हरकत करने वाली इस महिला टीचर का वीडियो यह सोचने पर भी मजबूर कर देगा कि क्या सच में शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्कूल में पानी से बचने के लिए शिक्षिका ने न केवल बच्चों को पानी में उतार दिया, बल्कि उनकी मदद से कुर्सियों का पुल बनवाया और तब जाकर वह खुद को गंदे पानी से बचा पाई. अब सवाल उठता है कि आखिर जिस पानी से राजकुमारी मैडम साहिबा को डर लग रहा है, उसी पानी में वह नौनिहालों को खड़ा करवा कर कुर्सियों का पुल कैसे बनवा सकती हैं।

दरअसल, आपने किस्सों-कहानियों में राजकुमारियों के जमीन पर पांव न रखने की कहावत सुनी होगी, मगर आज मथुरा में साक्षात एक ऐसी ही राजकुमारी दिख गईं, जो पेशे से शिक्षिका हैं. मैडम जमीन पर पैर रखने से घबराती हैं, क्योंकि राजकुमारी के पैर जो गंदे हो जायेंगे. यह वीडियो सरकारी स्कूलों की हकीकत को तो उजागर कर ही रहा है, साथ ही उन गुरुओं की हकीकत को भी उजागर कर रहा है, जिन पर इन नौनिहालों के भविष्य का जिम्मा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मैडम साहिबा को स्कूल तक ले जाने के लिए बच्चे खुद पानी में भींगकर कुर्सियों का पुल बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मथुरा के बलदेव क्षेत्र के गांव दघेंटा का है, जहां प्राथमिक विद्यालय दघेंटा में यह महिला टीचर स्कूल में जलजमाव को पार करने के लिए बच्चे का शोषण करती दिखती है. दरअसल, इस स्कूल में बारिश का पानी भरा हुआ है. पानी भरने की वजह से मैडम साहिबा क्लासरूम तक नहीं पहुंच पा रही थी और बच्चों को अपने भविष्य की चिंता है, इसलिए इस तरह उन्होंने कुर्सियों के पुल को उठाने का बीड़ा उठाया और मैडम साहिबा को क्लास तक पहुंचाया. मैडम साहिबा को अपने भींगने की परवाह तो है मगर इस गंदे पानी में जो स्कूली बच्चे उनके लिए कुर्सियों का पुल बना रहे हैं, उनके लिए मैडम जी को न कोई चिंता है और न कोई फिक्र।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें