लखनऊ। चिनहट पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता राजेश विश्वकर्मा को फोन कर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। चिनहट पुलिस ने पेट्रोप पम्प कर्मी से मारपीट करने वाले राहुल कश्यप को भी दबोचा है। क्राउन माल के स्टोर मैनेजर पर हमला करने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं।
आपको बता दे की इंस्पेक्टर घनश्यामणि त्रिपाठी के मुताबिक चिनहट निवासी राजेश विश्वकर्मा भाजपा से जुड़े हैं। मंगलवार उन्हें गोरखपुर के राहुल मिश्रा ने फोन कर गोली मारने की धमकी दी थी। राहुल का फोन आने के बाद राजेश ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत की। इस आधार पर राहुल को कमता तिराहे से दबोचा गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक राहुल मूल रूप से कैम्पियरगंज का है। रिलायंस पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट करने वाले राहुल कश्यप को पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी ने पेट्रोल भराने के बाद 377 रुपये नहीं दिए थे। पम्प कर्मी कमल किशोर के विरोध पर राहुल मारपीट कर भाग गया था। कमल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार राहुल को पकड़ा गया । इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने उजरियांव निवासी मो. मेराज और फुजैल को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बुधवार को क्राउन माल के स्टोर मैनेजर अभिनाश नन्दा पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों को माल के पास से दबोच लिया।








