यूपी: लुलु मॉल में नमाज के बाद अब कानपुर के स्कूल में कलमा पढ़ाए जाने पर मचा बवाल, FIR दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का मामला अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि अब कानपुर के एक स्कूल में कलमा पढ़ाए जाने का मामला सामने आया है. कानपुर के एक स्कूल में बच्चों को कलमा पढ़ाए जाने के मामले को लेकर स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और अब स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एएफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दरअसल, शहर के पी रोड स्थित फ्लोरेस्ट स्कूल में बच्चों को कलमा पढ़ाई जाने की शिकायत पर कुछ अभिभावकों ने एतराज जताया. इसके बाद पी रोड स्थित स्कूल के बाहर अभिभावक पहुंच गए. यह खबर एक ट्वीट के माध्यम से लोगों में फैली और जब इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हुई तो वे भी वहां पहुंच कर हंगामा करने लगे और वे स्कूल बंद कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

तब वहां एडीएम सिटी कानपुर और भारी फोर्स बल पहुंचा. हालांकि स्कूल को बंद कर दिया गया और जांच शुरू की गई और देर रात इस मामले में एसीपी निशांत शर्मा ने प्रबंधक सुमित मखीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।
इधर, स्कूल प्रबंधन ने दो दिनों के लिए स्कूल को बंद कर दिया है, जिससे यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट और शिक्षकों को कोई परेशानी ना हो. बता दें कि फ्लोरेस्ट स्कूल की शहर में कई शाखाएं हैं. इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है कि क्या अन्य स्कूलों में भी प्रार्थना इसी तरह होती थी या नहीं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें