कनाडा में आसमान से गिरे बेसबाल जितने बड़े ओले, गाड़ियों के शीशे टूटे; लोगों में दहशत

Facebook
X
WhatsApp

आसमान से जब चकोतरा या बेसबाल के आकार की ओलावृष्टि हो, तो क्‍या होगा? कनाडा के लोगों को ऐसी ही आसमानी आफत का सामना पिछले दिनों करना पड़ा। सोमवार को कनाडा में भारी ओलावृष्टि हुई और दौरान गिरनेवाले ओलों का आकार 10 सेंटीमीटर से अधिक था। ऐसे में ओलावृष्टि की चपेट में जो आया, वो इस घटना को शायद ही कभी भुला पाए। कनाडा में हुई इस ओलावृष्टि से आम लोगों के साथ सड़क पर मौजूद गाडि़यों को भारी नुकसान हुआ।

भारत में मानसून में कई राज्‍यों में ओलावृष्टि होती है। इस दौरान ओलों को आकार बेहद छोटा होता है। इससे आमतौर पर किसी को चोट नहीं लगती है। हालांकि, फिर भी लोग ओलावृष्टि होने पर बाहर नहीं निकलते हैं। दरअसल, ओलों की आसमान से जमीन पर गिरने की गति इतनी तेज होती है कि वे छोटे होने के बावजूद किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप सोचिए, जब कनाडा में बेसबाल आकार के ओले गिरे होंगे, तो क्‍या हाल हुआ होगा।

कनाडा में सोमवार को भारी ओलावृष्टि से 10 से 15 मिनट तक तूफान के साथ आए बवंडर के बीच बड़े-बड़े अंगूर और बेसबाल के आकार के ओले गिरे, जिससे लोग दहशत में आ गए। इस दौरान दर्जनों गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए।ओलावृष्टि के दौरान कई यात्री जहां थे, वहीं रास्ते में फंसे रह गए। लोग इतने बड़े-बड़े ओले देखकर दंग रह गए। लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा की है। मौसम विज्ञानियों ने इस घटना को लेकर चिंता जाहिर की है।

सीबीसी न्यूज के मुताबिक, कनाडा के एक पश्चिमी प्रांत अल्बर्टा में आए एक बवंडर के बाद ऐसी ओलावृष्टि हुई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। रायल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि तूफान करीब 10 से 15 मिनट तक चला और करीब 34 वाहनों को नुकसान पहुंचा। कई लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। उन्होंने बताया कि बवंडर आया और अचानक बेसबाल के आकार के ओले गिरने लगे। इतने बड़े-बड़े ओलों को देखकर लोग घबरा गए और कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

दरअसल, लोग इतने बड़े आकार के ओलों को देखकर दहशत में आ गए। लोगों समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये हो क्‍या रहा है। कुछ लोगों को लगा कि कोई बड़े-बड़े पत्‍थर मार रहा है। लोगों को जबतक समझ आया कि क्‍या हो रहा है, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के नॉर्दर्न हेल प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक जूलियन ब्रिमेलो ने यहां तक ​​​​सुझाव दिया कि ये तो एक नया रिकार्ड है। साथ ही ये चिंता का भी विषय है, क्‍योंकि भविष्‍य में ऐसी घटना से काफी नुकसान हो सकता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें