हरदोई में विश्व हिंदू परिषद के सह जिलामंत्री को पुलिसकर्मियों ने थाने में जमकर पीटा, लखनऊ रेफर

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के हरदोई में मारपीट के विवाद में पैरवी करने गए विश्व हिंदू परिषद के नेता को थाने में पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा है. हरदोई जिले की कोतवाली शाहाबाद इलाके की पुलिस पर पचदेवरा थाने के अनंगपुर गांव निवासी विश्व हिंदू परिषद के सह जिलामंत्री अमन सिंह चौहान की पिटाई का आरोप लगा है. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने विहिप जिला मंत्री को इतना पीटा कि उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा. इतना ही नहीं, हालत बिगड़ने पर वीएचपी नेता को लखनऊ रेफर किया गया है।

आपको बता दे की विहिप जिलाध्यक्ष डॉ आशीष माहेश्वरी के मुताबिक, बुधवार देर रात कस्बा शाहाबाद के नेकोजई में राजा और आशू नाम के दो अलग समुदाय के युवकों के बीच बाइक लड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी. इस मामले में सह जिलामंत्री अमन सिंह चौहान राजा की ओर से पैरवी करने के लिए कोतवाली शाहाबाद गए थे, जहां इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों की ओर से दूसरे समुदाय के आशू पुत्र असलम का पक्ष लिया जा रहा था. इसका विरोध करने पर इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों ने थाने में ही अमन सिंह चौहान की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस कर्मियों ने अमन चौहान को इतना पीटा कि पुलिस को ही उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा. हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मामले की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, जहां पुलिस अफसरों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की. विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, वीएचपी नेता की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें