हर घर तिरंगा: आजादी का अमृत महोत्सव में WhatsApp, Instagram की डीपी में लहराएं तिरंगा, देखें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

Facebook
X
WhatsApp

पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने को कहा है. इसके लिए 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस आंदोलन का हिस्सा बना जा सकता है. पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो शो ‘मन की बात’ शो में लोगों को एक सुझाव दिया है. पीएम मोदी  मोदी ने लोगों ने 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है. इसके साथ ही ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके लिए बैनर और फोटो भी जारी कर दिया गया है.

 पीएम मोदी का आग्रह
प्रधानमंत्री ने लोगों से ‘आजादी का अमृत महोत्सव में हिस्सा लेने को कहा है. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक, एक Special Movement – ‘हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है. इसक साथ ही उन्होंने लोगों को दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का हिस्सा बनकर आप अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं या उसे अपने घर पर लगायें. तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है.

सरकार ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल करने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Azadi Ka Amrit Mahotsav) की ऑफिशियल वेबसाइट (https://amritmahotsav.nic.in/downloads.htm) पर इससे जुड़ा बैनर और लोगो भी जारी कर दिया. यहां लोगों के लिए कई तरह के टेम्पलेट्स जारी किया गया है. इसका इस्तेमाल आप Facebook, Instagram, WhatsApp समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं.

WhatsApp पर कैसे लगाएं तिरंगा डीपी
सबसे व्हाट्सएप ओपन कर होम स्क्रीन पर साइड में ऊपर दिखने वाली तीन बिंदु पर टैप करें.
इसके बाद सेटिंग्स में जाकर अपनी डीपी पर टैप करें.
इसके बाद डीपी चेंज करने के लिए कैमरा ऑप्शन पर क्लिक कर गैलरी में जाएं.
यहां पहले से डाउनलोड की हुई तिरंगा की इमेज को सेलेक्ट करें.
इसके बाद Done कर अपनी WhatsApp DP को अपडेट कर लें.
Instagram पर भी लगा सकते हैं तिरंगा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें