हर रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है- महंगाई पर प्रदर्शन से पहले बोले राहुल गांधी

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है. संसद में मुद्दा उठाने पर गिरफ्तार किया जा रहा है. महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा नहीं उठाने दिया जाता है. देश में आज लोकतंत्र नहीं है, संसद में हमें बहस नहीं करने दिया जाता है. वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी कहा कि आजकल देश में ईडी का आंतक है. देश बचाने के लिए आवाज उठानी होगी. देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है. प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी है. कोविड से मौत पर सरकार ने झूठ बोला. बढ़ती बेरोजगारी को सरकार झूठ बता रही है. हकीकत कुछ है, सिर्फ परसेप्शन बनाया जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत में ‘लोकतंत्र की मौत’ हो रही है तथा 70 साल में देश ने जो हासिल किया था उसे पिछले आठ वर्षों में खत्म कर दिया गया. पार्टी के महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘लोकतंत्र की मौत हो रही है. जो इस देश ने 70 साल में बनाया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया. आज देश में लोकतंत्र नहीं है.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं. हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘सच्चाई बोलने से मैं नहीं डरता हूं, जो लोग डरते हैं वही धमकाते हैं. आज कोई भी संस्था स्वतंत्र नहीं. कांग्रेस के जमाने में संस्थाएं स्वतंत्र थी।
बता दें कि कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना है. मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें