लखनऊ में राष्ट्रीय हिन्दू वाहनी संघ परिवार की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

Facebook
X
WhatsApp

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में अमृत महोत्सव मनाने का भारत सरकार ने एलान किया है, जिसके अन्तर्गत राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय हिन्दू वाहनी संघ परिवार की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय हिन्दू वाहनी संघ परिवार की ओर से जिला अध्यक्ष स्वयंवर यादव की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष धमेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें और संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सी पी सिंह कार्यालय प्रभारी शिव कुमार मिश्र,सन्तोष सिंह प्रदेश सचिव मीडिया प्रभारी सोमनाथ मिश्र जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा मिश्रा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभम राजपूत पवन राजपूत राकेश सिंह सर्वेश सिंह सुनील अविनाश सिंह एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इस दौरान जिला अध्यक्ष स्वयंवर यादव ने कहा कि हर घर जाकर अमृत महाउत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा लगाएं और भरत माता का उद्वघोस करते हुए तिरंगा यात्रा संपन्न कराया गया.घर घर में तिरंगा लहराने के लिए युवाओं ने मोटरसाइकिलो पर जागरूकता रैली निकाली और लोगों को अपने घर पर तिरंगे को लहराने की अपील कि सुबह से ही गांव के बच्चों नौजवानों ने तिरंगा झंडा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी तैयारिया शुरू कर दी थी!

देश के युवाओं से जुड़ने और उनमें देशभक्ति की गहरी भावना पैदा करने के उद्देश्य से, संस्कृति मंत्रालय ने अमृत महोत्सव से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय हिन्दू वाहनी संघ परिवार की ओर से जिला अध्यक्ष स्वयंवर यादव ने युवाओं को आगे आने और हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को आत्मसात करने तथा भारत की आजादी के 75 साल पूरे जोश के साथ मनाने के की अपील की है। जिला अध्यक्ष स्वयंवर यादव ने कहा की ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत के 75 साल पूरे होने और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने तथा उसका उत्सव मनाने की सरकार की एक पहल है।इसलिए हर भारतीय से मेरी अपील है की कि वे 13-15 अगस्त, 2022 के बीच अपने घरों में तिरंगाअवश्य फहराएं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें