सीएम योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर बलिदानियों को किया नमन

Facebook
X
WhatsApp

देश की आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज यानी नौ अगस्त को लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलिदानियों को नमन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने काकोरी शहीद स्मारक प्रांगण में काकोरी ट्रेन कांड के अमर बलिदानियों के साथ ही कारगिल में बलिदानी सैनिकों के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मलिहाबाद की विधायक जया देवी कौशल, लखनऊ पूर्वी क्षेत्र से विधायक आशुतोष टंडन तथा लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने काकोरी शहीद स्मारक में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत काकोरी रेल एक्शन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में डाक टिकट भी जारी किया। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक नीति आयोग शासी परिषद की सम्पन्न हुई सातवीं बैठक के संबंध में चर्चा करने के बाद विश्व बैंक के उत्तर प्रदेश क्लीन मैनजमेंट प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण भी देखेंगे। देर शाम कृषि वानिकी प्रोत्साहन हेतु प्रस्तावित नीति एवं कार्बन फाइनेंसिंग से कृषकों की आय में वृद्धि के संबंध में प्रस्तुतिकरण का भी अवलोकन करेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें