स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, ‘घरों पर तिरंगा लगाने के बहाने बीजेपी ने रची अल्पसंख्यकों के खिलाफ साजिश

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: एक तरफ जहां देश 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मानने की तैयारी कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ सपा ने इसमें साजिश खोज रहे है. दरअसल, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर में बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि घरों पर तिरंगा लगाने के बहाने अल्पसंख्यकों के खिलाफ बीजेपी साजिश रची रही है. ये उनके खिलाफ बीजेपी की के साजिश है. उन्होंने कहा, बीजेपी के गुर्गे अल्पसंख्यक बस्तियों में तिरंगे को पैरो से कुचलेंगे और मुसलमानों पर दोष मढ़ा जाएगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, बस्तियों में तिरंगा लगाने जब बीजेपी के गुर्गों पहुंचे तो उनकी फोटो जरूर खींचें, खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सजग रहे. सपा नेता ने कहा, बीजेपी की साजिश से बचने के लिए मुसलमान खुद अपने घरों पर तिरंगा लगा लें. दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी सदस्यता अभियान के सिलसिले में सपा के कुशीनगर जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया।

श्रीकांत त्यागी से संबंध की वजह से चर्चा में मौर्य
बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की चर्चा श्रीकांत त्यागी के साथ फोटो को लेकर हो रही है. बताया जा रहा है कि साल 2007 बीएसपी की सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से श्रीकांत त्यागी ने करीबी बनाई थी. दरअसल, नोए़डा शहर की एक चर्चित सोसायटी में एक महिला से मारपीट के मामले में श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें