भाजपा नेता संतोष गुप्ता ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता सांसद प्रतिनिधि को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी का उत्तर प्रदेश का संयोजक बनाया गया , उसी क्रम में आज संतोष गुप्ता ने कठौरी ग्राम सभा में स्थित निराश्रित गौशाला का औचक निरीक्षण किया और ग्राउंड रिपोर्ट लिया , जिसमें गौशाला की हालत देख कर वहाँ पर काम कर रहे कर्मचारी की व्यथा और उसकी रोज़मर्रा की समस्या और समस्या का निराकरण कैसे होगा। इस पर भी विचार किया।

2 333

संतोष गुप्ता ने बताया की गौशाला में गौ माता की स्थिति बहुत ही दयनीय है और बहुत सारी गायों की स्थिति इतनी दयनीय है और सभी अपनी अपनी मरने के बारी का इंतज़ार कर रही है ।गोशाला में पशुओं को खाने के लिए भरपूर चारा मिलना तो दूर की बात है, भरपेट पानी भी नहीं मिल रहा संतोष गुप्ता ने बताया की सरकार को प्रति गाय के खुराक की राशि बढ़ानी होगी ,नहीं तो गौ शालाओं को बंद कर देना चाहिए । ये गौशालायें एक तरह से गायो के लिए मौत की कुआँ है , सभी गाये अपनी अपनी मौत का इंतज़ार कर रही है ।

3 6

योगी सरकार को बहुत गम्भीरता से सोचना होगा या फिर पॉलिसी बदलनी होगी । संतोष गुप्ता ने बताया की जनपद चंदौली में कुल 22 गौशाला है , सभी का निरीक्षण करके ज़िलाधिकारी और उसके बाद मुख्यमंत्री योगी को रिपोर्ट के साथ अवगत कराएँगे ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें