लखनऊ : राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ ने हरि शंकरी पौधरोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

आज 9 अगस्त मंगलवारको राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के जिलाध्यक्ष स्वयंम्बर यादव जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलायी जा रही हरिशंकरी वृक्षारोपण योजना के अन्तर्गत ग्राम- बाघामऊ, गोमती नगर विस्तार में 51 हरिशंकरी पौधे रोपित किये गये।

1 2331

इस वृक्षारोपण में तीन अलग-अलग वृक्ष (पाकर, बरगद, पीपल) को एक ही जगह लगाया जाता है जिससे ये बड़े होकर अधिक छाया दे सकें। इस शुभ अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष स्वयंवर यादव ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का आभूषण हैं, इन्हें हर व्यक्ति को लगाना चाहिए।

2 334

जिलाध्यक्ष ने वृक्षारोपण अभियान में और तेजी लाने का संकल्प लिया। यह अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर चलाया जायेगा। कार्यक्रम में आये प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक-एक हरिशंकरी वृक्ष लगाने की अपील की गयी।

3 7

इस मौके पर मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. सिंह, कार्यालय प्रभारी शिवकुमार मिश्र डी. एफ. ओ. रवि कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी गण मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें