उदयपुर में करंट लगने से 12 लोग झुलसे, दो की मौत, विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से घर लौट रहे थे

Facebook
X
WhatsApp

उदयपुर: जिले के सलूम्बर उपखंड क्षेत्र विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे बारह लोग अदकालिया गांव में करंट लगने से झुलस गए। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस पर सलूम्बर उपखंड मुख्यालय पर आयोजित आदिवासी समारोह के खत्म होने के बाद आदिवासियों का समूह अपने-अपने घर लौट रहा था। अदकालिया पहुंचने पर तेज बारिश शुरू हो गई। उससे बचने के लिए कई लोग 33 केवी लाइन के समीप बनी एक झोंपड़ी में घुस गए थे। उसी दौरान करंट आने से 12 लोग झुलस गए।

बताया गया कि तेज बारिश के दौरान एक वाहन 33 केवी लाइन के खंभे से टकरा गया था, जिससे तार हिलने लगे और अचानक खंभे में करंट बह गया था। उसी के चलते झोंपड़ी में भी करंट बह गया था। झुलसे लोगों को तत्काल सलूम्बर के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चार जनों को उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें से डेला निवासी 35 वषीय पवन पुत्र देवाजी तथा देवराज कटारा की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

झुलसे लेागों में से एक उदयपुर के एमबी अस्पताल जबकि बाकी सलूम्बर के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। झुलसे लोगों से मिलने उदयपुर के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य अस्पताल पहुचे तथा उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। इधर, मुख्यमं.त्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना जताई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें