‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी पर और कसेगा शिकंजा, इनकम टैक्स विभाग कर सकती है बड़ी कार्रवाई!

Facebook
X
WhatsApp

नोएडा: नोएडा के ओमैक्स परिसर में महिला के साथ गाली-गलौज के आरोपी और जेल में बंद गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर अब इनकम टैक्स विभाग शिकंजा कसने जा रही है. असल में, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी ने 2022-23 में 4,53,000 रुपये इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरा है. श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने भी रेंटल प्रॉपर्टी से आईटीआर फाइल की है।

सूत्रों के अनुसार, जितनी संपत्ति आरोपी त्यागी ने अर्जित की है, उस अनुपात में इनकम टैक्स काफ़ी कम भरा गया है. इनकम टैक्स भी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ रेड कर सकती है. बता दें कि नोएडा पुलिस ने आरोपी श्रीकांत त्यागी को कल यानि मंगलवार को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां पर कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. पुलिस ने अभी कस्टडी की कोर्ट से कोई मांग नहीं की है. श्रीकांत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. इससे पहले पुलिस ने आरोपी त्यागी को मेरठ से अरेस्ट किया था।

पुलिस को एक कार विधायक के स्टिकर वाली भी मिली है, ये वही पास है जो विधायकों को मिलता है. इस पर श्रीकांत त्यागी ने बताया कि यह पास उसे स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला है. जो इस समय सपा के एमएलसी हैं. त्यागी के ड्राइवर ने कार की नंबर प्लेट पर यूपी सरकार लिखवाया हुआ था, आरोपी त्यागी इस इमेज को इस्तेमाल कर रहा था, इसके लिए जरिये भय का वातावरण बना रहा था. नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाएगी और बेनामी संपत्ति की जांच करेगी।

श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए बनाई गईं 12 टीमें
मुख्य आरोपी पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे. पहले हमने उसकी गिरफ्तारी के लिए 8 टीम बनाईं. उसकी नोडल अधिकारी अफसर थी फिर इन टीम को बढ़ाकर 12 टीम बनाईं. लगातार मुख्य आरोपी पुलिस से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, वो छिपने के लिए यूपी से बाहर भी गया था, लेकिन हमारी टीम लगातार ह्यूमन इंटेलिजेंस और दुसरे इनपुट के आधार पर पीछा करती रही. आरोपी चालाकी से खुद को टेक्निकल सर्विलांस से बचाने के लिए रेडियो सालेंस और इलेक्ट्रॉनिक उपयोग कर रहा था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें